धनबाद के जाने माने कपडा ब्यवसायी बिहारी लाल चौधरी के केंदुआ स्थित दुकान मे सीओ ने मारा छापा

City: Dhanbad | Date: 08/06/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

लॉक डाउन मे चोरी छिपे कपडा बेचने की सुचना पर की गयी कार्यवाही.

धनबाद/केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ पुल के पास नामी गिरामी बिहारीलाल चौधरी के कपड़ा दुकान में इस महामारी के दौरान लोकडाउन में कपड़ा दुकान बंद रखने का राज्य सरकार एव जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी के बावजूद आदेशो का उलंधन करते हुए कई दिनों से दुकान खोलकर ग्राहकों को दुकान के अंदर प्रवेश करा कर तथा दुकान की बाहर से शटर गिराकर कपड़ा बेचने का काम कर रहा था।

इसकी गुप्त सूचना पुटकी अंचल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार को मिली।उन्होने केंदुआडीह पुलिस को सम्पर्क  साध कर  तथा  साथ में लेकर  चौधरी के कपड़ा दूकान में पहुँचे तो सुचना  को सही पाया मौके पर पुलिस ने दुकान को खुलवाया तो दुकान के अंदर दर्जनो स्टाफ के साथ दर्जनो ग्राहक कपडे की खरीदारी कर रहे थे।पुलिस और सीओ के देख दुकान में भगदड़ मच गई। खरीदारी  करने वाले ग्राहक दुकान में अपना समान भी छोड़कर भाग निकले।

सीओ ने पुछताछ किया तो दुकान के स्टाफ सुशील अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,गोनिराम ने बताया कि मलिक के आदेश पर चोरी छिपे दुकान खोलने को कहा था। वही पुलिस ने इन सभी नामजद लोगो को थाना आने को कहा था।मगर नही पहुचा।2005 आपदा प्रबन्ध अधिनियम के तहत मामला दर्ज  की है। जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।केन्दुआ  कंटेनमेंट  जोन घोषित किया गया।सरकार के निर्देश के बावजूद कपड़े की  बिक्री की जा रही थी।मामले  की पुष्टि के बाद कार्यवाही की गई है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026