19 दिन बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव,कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट में लेटलतीफी खतरनाक हालात पैदा कर रही है

City: Dhanbad | Date: 07/06/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट में लेटलतीफी खतरनाक हालात पैदा कर रही है। धनबाद में सैंपल लेने के बाद संदिग्ध मरीजों को घर भेज दिया जाता है और जबतक उनकी रिपोर्ट आती है, उन लोगों के संपर्क का दायरा फैल जाता है। झरिया के जोड़ापोखर की सुंदरपुर बस्ती का रहने वाला ट्रक ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था मगर वह 19दिन तक ट्रक लेकर घूमता रहा।

13 मई को पश्चिम बंगाल से लौटे इस ड्राइवर का सैंपल सदर अस्पताल में लिया गया था। हॉस्पिटल क्वारंटाइन के बजाय होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया। एक जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 मई से एक जून के बीच यह ड्राइवर सिर्फ अपने घरवालों और मोहल्ले वालों के संपर्क में नहीं आया, बल्कि 19 दिन ट्रक लेकर यह कई बार धनबाद से पश्चिम बंगाल आना-जाना किया। शाम में रिपोर्ट आने के बाद जब उसे ढूंढ़ा गया तो वह पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में ट्रक से कोयला गिराने गया था। वापस लौटने के बाद तीन जून की रात उसे पकड़ा गया और कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसने खुलासा किया है कि घर में एक-दो दिन रहने के बाद वह  ट्रक चलाने लगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026