फैशन शो के बीच मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन-2 का आगाज, 27 मई को पहला ऑडिशन

City: Dhanbad | Date: 29/04/2018
1268

धनबाद में फैशन और ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने को आतुर युवाओं के लिए मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन-2 का शानदार आगाज किया गया। पिछले सीजन के फाइनलिस्ट के साथ आयोजित लांचिंग कार्यक्रम में मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जयसवाल ने नए सीजन के शुरुआत की आधाकारिक घोषणा की। रविवार की शाम होटल लेमन चिल्ली के मैरिज गार्डन में आयोजित लांचिंग इवेंट में मॉडलों ने अपना जलवा बिखेरा। स्टाइललाइम इंटरटेनमेंट की मॉडल के रैंप पर उतरते ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया गया। झारखण्ड के खूबसूरत मॉडल के कैटवाक के साथ सीजन 2 के आगाज की घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कंपनी की डायरेक्टर निधि जायसवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 27 मई को धनबाद में इसका पहला ऑडिशन होगा। स्टाइललाइम इंटरटेनमेंट के वेबसाइट पर जाकर मॉडल अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। झारखंड के छह शहरों में इसका ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें रांची, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और धनबाद शामिल है। मिस्टर एंड मिस झारखण्ड का फाइनल इवेंट नवंबर में धनबाद में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में अविष्कार डाइग्नोस्टिक के दिवेन तिवारी, विशिष्ट अतिथि रमा सिन्हा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल, प्रो रंजन सिन्हा थे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची लन्दन फैशन वीक की विजेता निशा लोयलका के साथ निधि जयसवाल भी रैंप पर उतरी। निशा लोयलका ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम धनबाद का माहौल बदलेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा रॉय ने किया। मिस्टर झारखंड रोहित प्रत्युष, कोमल जायसवाल, प्रेरणा , वर्षा राठौर, फराज अनवर समेत कई मॉडलों ने रैंप पर उतरकर कैटवाक किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026