नोएडा में रहने वाली 12 की बच्ची के लिए सीएम ने कहा- छोटी सी उम्र में ऐसी संवेदनशीलता प्रशंसनीय

City: Ranchi | Date: 02/06/2020
1207

समय न्यूज़ 24 डेस्क

नोएडा में रहने वाली 12की बच्ची के लिए सीएम ने कहा- छोटी सी उम्र में ऐसी संवेदनशीलता प्रशंसनीय

रांची. नोएडा की रहने वाली 12साल की निहारिका द्विवेदी ने 48हजार रुपए की मदद कर तीन प्रवासी झारखंडियों को फ्लाइट से उनके घर झारखंड भिजवाया है। सातवीं की छात्रा की इस मदद की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि इस छोटी से उम्र में ऐसी संवेदनशीलता के लिए निहारिका बिटिया का आभार। आपके उज्जवल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामानाएं।

निहारिका ने पिगी बैंक में बचाए थे 48हजार रुपए

निहारिका ने 48हजार रुपए अपन पिगी बैंक (गुल्लक) में बचाकर रखा था। उन्होंने बताया कि समाज ने हमलोगों को बहुत कुछ दिया है, ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इस संकट की घड़ी में हम भी समाज को कुछ वापस करें। उन्होंने बताया कि जिन तीन प्रवासी मजदूरों की उन्होंने मदद की उनमें एक कैंसर का मरीज भी है।

निहारिका के मुताबिक, उन्होंने पिछले दो साल में अपने पिगी बैंक में 48हजार 530रुपए जमा किए थे। न्यूज चैनल्स पर मजदूरों के संघर्ष की कहानी देखकर उन्हें लगा कि इन्हें घर पहुंचाने में मदद की जानी चाहिए। मजदूरों ने समाज निर्माण में अपना योगदान दिया है और हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम इस संकट में उनकी मदद करें। मैंने 48हजार 530रुपए पॉकेट मनी से जमा किए थे।

जिसे मैंने तीन प्रवासियों की मदद करने में खर्च कर दिया।

इस छोटी सी उम्र में ऐसी संवेदनशीलता के लिए निहारिका बिटिया का आभार। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

फोटो सोर्स ANI

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025