विधायक ढुलू महतो को डोमन महतो पर जानलेवा हमला केस में मिली राहत, दुष्कर्म प्रकरण में सुनवाई टली

City: Dhanbad | Date: 01/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

लोक अभियोजक बीडी पाण्डेय ने जमानत अर्जी का विरोध किया। अदालत ने विरोध को खारिज करते हुए ढुलू को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया।

धनबाद डोमन महतो जानलेवा हमला केस में भाजपा विधायक ढुलू महतो को कोर्ट से राहत राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने महतो को जमानत पर जेल से मुक्त करने का आदेश दिया है। हालांकि अदालत के इस  फैसले के बाद भी विधायक अभी जेल में ही रहेंगे। उन्हें दुष्कर्म मामले में जमानत नहीं मिली है। सोमवार को दुष्कर्म मामले की सुनवाई आगे के लिए टाल दी गई।

अदलात में विधायक ढुलू की तरफ से पैरवी करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता एसएन मुखर्जी, राधेश्याम गोस्वामी और एनके सविता  की दलील सुनने के बाद ढुलु को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। हालांकि लोक अभियोजक बीडी पाण्डेय ने जमानत अर्जी का विरोध किया। अदालत ने विरोध को खारिज करते हुए ढुलू को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया।  विधायक 11मई से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। वहीं महिला नेत्री के साथ दुराचार के मामले में सोमवार को विधायक के जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। कांड के अनुसंधानकर्ता ने कांड दैनिकी समर्पित करने हेतु आवेदन देकर समय की प्रार्थना की। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है।

पूर्व भी डोमन महतो मामले में विधायक ढुल्लू महतो को  जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत से सुलह के आधार पर 7 मार्च 20 को अग्रीम जमानत मिल चुकी थी। महतो को 10 दिनों के अंदर निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया था परंतु उन्होंने अदालत में सरेंडर नहीं  किया था । महतो ने प्राथमिकी में  आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल 19 को साढ़े छ: बजे वह अपने पिता कन्हाई महतो के साथ मिलकर रामराज मंदिर के समीप अपने रैयती जमीन पर रोजगार के लिए बांस की दुकान बना रहे थे तभी विधायक अपने बॉडीगार्ड के साथ आए। दुकान बनाने से मना किया। इसके बाद शाम 7:00 बजे समर्थकों ने गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया। विधायक ने धमकी दी मरवा कर फेंकवा देंगे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026