मुंबई से बाइक पर गोमो लालूडीह लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 13 अन्य सदस्यों को भी जांच का निर्देश दिया गया

City: Dhanbad | Date: 31/05/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

गोमो - शनिवार को एक ही दिन धनबाद में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव लोगों में से एक गोमो इलाके के जीतपुर पंचायत अंतर्गत लालूडीह गांव का 25 वर्षीय युवक है। वह विगत 13 मई को मुंबई से गोमो बाइक से लौटा था। ग्रामीणों के कहने पर वह जांच कराने पीएमसीएच गया था। जांच कराने के बाद घर में कथित रूप से 'होम कोरोंटाइन' में था। शनिवार की रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर प्रशासन द्वारा रविवार को अहले सुबह इलाज के लिये ले जाया गया। उसके परिवार के 13 अन्य सदस्यों को भी जांच के लिए पीएमसीएच ले जाने का निर्देश दिया गया है।

रविवार को पहले तोपचांची प्रखंड पदाधिकारी केके बेसरा और अंचलाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर विकास कुमार त्रिवेदी दोपहर लालूडीह गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों से पीड़ित के सम्बंध में कई जानकारियां ली। दोपहर बाद उपायुक्त और एसएसपी गांव पहुँचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लालूडीह गांव को सील करने और कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह गांव कंटेन्मेंट जोन बन गया है।

जानकारी के अनुसार इमामबाड़ा से लेकर गांव के अंतिम छोर और पूरब में रेलवे लाईन तक और पश्चिम में नाला तक गांव तक चौहदी सील करने का निर्देश दिया गया है. इमामबाड़ा के पास पुलिस चौकी बनाई जाएगी। गांव के नवयुवकों को वोलेंटियर के लिए चुना गया है।

लोगों की बढ़ी चिंता, इस गांव के 17 लोगों ने कराई है पीएमसीएच में जांच

गांव में एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने और इतने दिनों के बाद रिपोर्ट दिए जाने पर लोगों की चिंता बढ़ गई है। उस युवक के कई लोगों के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है। कंटेन्मेंट जोन घोषित होने के बाद जब घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026