धनबाद से 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, दोनों संक्रमित मरीज धनबाद सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी

City: Dhanbad | Date: 26/05/2020
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद : 26 मई मंगलवार को शाम 7 बजे झारखंड के धनबाद से 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित मरीज धनबाद के सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी हैं. इनमें 1 महिला व 1 पुरुष कर्मचारी शामिल हैं. इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 412 हो गयी है.

इससे पहले आज धनबाद और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो चुकी है. मतलब  आज धनबाद से 3 मरीज मिल चुके हैं. जानकारी के अनुसार धनबाद से मिली 1 संक्रमित मरीज सिंदरी की रहने वाली एक महिला है. जो 19 मई को दिल्ली से राजधानी ट्रेन से धनबाद लौटी थी. लौटने के बाद उसने निजी लैब की जांच कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. महिला को COVID-19 सेंट्रल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. धनबाद में इसके बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है. वहीं, जमशेदपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज पुरूलिया का रहने वाला है. वह 24 मई से ही टीएमएच में भर्ती है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. इस संक्रमित को मिला कर जमशेदपुर में अब कोरोना के कुल 26 मरीज हो गये हैं. वहीं झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 412 हो गयी है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026