धनबाद के अलकुशा कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी के भूमि पूजन के दौरान चली गोली

City: Dhanbad | Date: 25/05/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद  जिले के बीसीसीएल के अलकुशा कोलियरी में बीएलए-यूसीसी आउटसोर्सिंग के भूमिपूजन के दौरान दो राउंड फायरिंग की गयी. फायरिंग के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वही मामले को लेकर पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. भूमि पूजन के बाद मशीनों द्वारा कार्य शुरू किया गया. कार्य शुरू होते ही आउटसोर्सिंग स्थल पर स्थानीय नेता एवं ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया. विरोध होता देख अलकुशा चेक पोस्ट के समीप लोगों का जमावड़ा लगने लगा.

वहीं विरोध की जानकारी आउटसोर्सिंग प्रबंधक को मिली तो वे अलकुशा पहुंचे और स्थानीय लोगों ओर नेताओं से बातचीत की. बातचीत कर प्रबंधक चले गये लेकिन लोगों का जमावड़ा लगा रहा.इस बीच माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों द्वारा आउटसोर्सिंग स्थल के समीप दो राउंड फायरिंग भी की गयी. अचानक हुई फायरिंग से आउटसोर्सिंग स्थल पर भगदड़ मच गयी. जिसके बाद से आउटसोर्सिंग स्थल पर भय का माहौल बना हुआ है.

सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उडी धज्जियाँ

इस पूरी घटना के दौरान घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस नहीं दिखी. वहीं भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाने लगे. अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस और आउटसोर्सिंग प्रबंधक इस घटना को लेकर आगे क्या कार्रवाई करते हैं.

इस संबंध में ग्रामीण एसपी अमित रेणु ने बताया कि गोली चली है, लेकिन अभी तक किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करायी है. केंदुआडीह पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.

 

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026