कोयला कारोबारी किरण महतो का हाईवा और टीपर लूट मामले में विधायक ढुल्लू को मिली बेल

City: Dhanbad | Date: 23/05/2020 Admin
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

 कोयला कारोबारी किरण महतो का हाईवा और टीपर लूट मामले में आज विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत मिली धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी की अदालत ने वरीय अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ,राधेश्याम गोस्वामी ,एनके सविता की दलील सुनने के बाद ढूल्लू महतो को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है .अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि ढूल्लू महतों को 35 हजार रुपए  नजारत में जमा करना होगा .बताते हैं कि 16 मई को निचली अदालत ने ढूल्लू को जमानत देने से इनकार कर दिया था.हालांकि इसके पूर्व ढुल्लू महतो को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी परंतु उन्होंने अदालत में सरेंडर नहीं किया था.

क्या है मामला :

किरण महतो के शिकायत पर 15 फरवरी 2020 को केदार यादव, रियाज अंसारी, सोनू शर्मा, राजू शर्मा ,बॉबी खान एवंअमजद खान के विरुद्ध लूट मारपीट व आर्म्स एक्ट के धाराओं में केस दर्ज की गई थी प्राथमिकी के मुताबिक 15 फरवरी 20 को उसका 4 हाईवा व टीपर  केशरगढ साइडिंग में चल रहा था इसी बीच किरण को सूचना मिली कि ढुल्लू समर्थक उपरोक्त सभी लोग उनके हाईवा मशीन लूट कर  ले जा रहे हैं किरण ने आरोप लगाया है कि सुभाष महतो के साथ मारपीट कर उसे उसके पॉकेट से 2500 ले लिया सोनू शर्मा व  बॉबी ने धमकी दी कि तुम्हारे मालिक किरण को घुसकर घर में मारे हैं नेतागिरी करेगा तो गाड़ी में आग लगा देंगे. किरण के शिकायत पर कतरास थाने  में 15 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026