सेल के चास नाला कोलियरी में खदान दुर्घटना सुपरवाइजर की मौत चार कर्मी घायल

City: Dhanbad | Date: 23/05/2020 Admin
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

इसी खदान में 1975 में 375 मजदूरों की हुई थी जल समाधि

धनबाद। शुक्रवार की देर रात सेल के चासनल्ला डीप माइंस में लोंगवाल 12 नंबर में हाफर साफ करने के दौरान घटना घटने से एक कर्मी की मौत हो गई।जबकि चार कर्मी घायल हो गए।बताते चलें कि डिप माईन के लोंगवाल 12 नंबर में कर्मी उत्पादन का कार्य कर रहे थे इसी दौरान हापर जाम हो गया। जिसे साफ करने के लिए सुपरवाइजर महताब आलम अंदर गए, साफ करने के क्रम में उनका पैर फिसल गया। जिससे वह हार्पर के नीचे आ गए और उन पर कोयले का ढेर गिर गया और उसमें वह दब गए। अन्य चार कर्मी उसी कोयले का ऊपर गिरे जिस कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि सुपरवाइजर के शव को निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू चला जिसके बाद उनके शव को निकाला गया।

सभी कोल माइंस इंजीनियरिंग के ठेका मजदूर है। मृतक चास नाला नोनिया बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है बताते चलें कि इस खदान में ही 1975 में 375 मजदूरों ने जल समाधि ले ली थी। उस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

वहीं इस हादसे के बाद सेकंड और थर्ड पाली के करीब 500 मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रबंधन पर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मृतक आश्रित को नियोजन तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे मजदूरों को संयुक्त मोर्चा के नेताओं का समर्थन मिला इसके बाद आंदोलन और तेज हो गया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026