वर्चस्व स्थापित करने को लेकर झरिया में रघुकुल व सिंह मेंशन में टकराव की आशंका

City: Dhanbad | Date: 20/05/2020 Admin SN24
1263

बुधवार की सुबह क्षेत्र के शिमलाबहाल न्यू पिट स्थित भालगढा कांटा घर के समीप ऐना परियोजना से कोयला लोड कर वजन कराने कांटा घर आ रहे ट्रासंपोर्टींग वाहनों को रोक परिचालन को घंटो प्रभावित कर दिया गया। वर्चस्व स्थापित करने को लेकर फिर दोनों गुटों के समर्थक हरवे हथियार से लैस होकर वहां पर जुटने लगे। तभी किसी ने इस बात की सूचना झरिया व बोर्रागढ पुलिस को दे दी और पुलिस के पहुंचते ही समर्थक वहां से खिसक निकले। वही इस बाबत कांटा घर पर उपस्थित सीआईएसएफ जवानों ने बताया कि कांटा घर से कुछ दूरी पर बहुत सारे लोग जमा थे और कुछ वाहनों को रोके हुए थे। कांटा घर पर कोई विवाद नही हुआ है। वही दोपहर में झरिया के बनियाहीर स्थित मुख्य सडक पर कुछ समर्थकों ने कई हाईवा को जबरन रोक चालकों से चालान व चाभी छीन कर भाग गए। सूचना पाकर झरिया व बोर्रागढ पुलिस पहुंची। पुलिस के आने की सूचना के पूर्व ही सभी उपद्रवी समर्थक निकल भाग। हालांकि पुलिस ने इन लोगों की तलाश में भालगोरा ,बोर्रागढ सहित कई क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया पर सफलता नहीं मिली। 2 घंटे बाद पुलिस व सीआईएसएफ के देखरेख में ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू किया गया। विदित हो कि मंगलवार को बोर्रागढ़ मे रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थक के बीच भिड़ंत हो गई थी। रघुकुल समर्थक की ओर से मो.फैयाज ने बोर्रागढ ओपी में सिंह मेंशन समर्थक सह पार्षद शैलेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

रंगदारी वसूलने व वर्चस्व को लेकर रघुकुल समर्थक कर रहे है ऐसी हरकत:- अमर सिंह

इससे पूर्व ट्रांसपोर्टिंग कार्य प्रभावित होने की सूचना पर सिंह मेंशन समर्थक सह जनता मजदूर संघ के नेता अमरनाथ सिंह भालगोरा कांटाघर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक के समर्थक ऐना कोलियरी व ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह के हरकतें कर रहा है।उन्होंने जिला प्रशासन से शांतिपूर्ण रूप से ट्रांसपोर्टिंग कार्य कराने की मांग की है।

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए विपक्षी उछाल रहे है विधायक का नाम:- गुड्डू सिंह

वही विधायक पूर्णिमा सिंह समर्थक सह जमसं बच्चा गुट के पीबी एरिया क्षेत्रीय सचिव निखलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक पूर्णिमा सिंह को बदनाम करने को लेकर विपक्षियों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों कि मानसिक स्थिति खराब हो गई है। वे बेवजह विधायक का नाम उछाल सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते है। रंगदारी का कार्य कौन करता है पूरे कोयलांचल में जगजाहिर है, प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।

पूरे प्रकरण पर पुलिस की पैनी नज़र है:-

इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टिंग प्रभावित करनेवाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी छानबीन कि जा रही है।पूरे प्रकरण पर पुलिस की पैनी नज़र है। दोषी चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026