जेल से पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह और उनकी पत्नी रागिनी सिंह की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात, जनमुद्दों पर चिंतित दिखे पूर्व विधायक

City: Dhanbad | Date: 20/05/2020 Admin SN24
1262

धनबाद- 11 अप्रैल 2017 को न्यायिक हिरासत में जाने के बाद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पहली बार अपनी धर्म पत्नी रागिनी सिंह से बात की। दस मिनट तक चली वार्ता में पूर्व विधायक लॉक डाउन की अवधि में कोयलांचल की जनता को कोई परेशानी न हो, इस मुद्दे पर ही ज्यादा समय तक अपनी पत्नी से बात करते रहे।लॉक डाउन की अवधि में जेल में बन्द बंदियों से किसी के भी मुलाकात पर रोक लगी हुई है। वैसे भी अपने चचेरे भाई नीरज सिंह एवम अन्य की हत्या के आरोप में ग्यारह अप्रैल 2017 से जेल जाने के बाद संजीव सिंह और रागिनी सिंह की एक बार भेंट हुई थी। पिछले विधान सभा चुनाव के वक्त संजीव सिंह और रागिनी सिंह ने झरिया विधान सभा क्षेत्र से एक ही दिन नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी वक्त दोनों की मुलाकात हुई थी।वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ते देख जब पूरे देश में लॉक डाउन लगा, तब जेल प्रशासन ने बंदियों के मुलाकात पर रोक लगाने का फरमान जारी किया था। लॉक डाउन लगने के बाद धनबाद जेल में बन्द पूर्व विधायक संजीव सिंह ने आज अपनी पत्नी रागिनी सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात किया। चूँकि रागिनी सिंह लॉक डाउन की अवधि में कोयलांचल के अलग अलग क्षेत्रो में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, भोजन, मास्क, सेनेटाइजर, बिस्किट, पानी इत्यादि सामान लगातार बाँट रही हैं तो आज मौका मिलने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अपनी पत्नी रागिनी से अधिक समय तक इसी मुद्दे पर बात किया।पूर्व विधायक संजीव ने रागिनी से स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी को कोई जरूरत पड़े, उसे यथा सम्भव पूरा करें।जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।कोई गरीब, जरूरतमंद भूखा न रहे, इसपे हमेशा सजग रहना।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026