धनबादः PDS दुकानों पर सेवा न देने वाले 144 शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी रोके गए वेतन

City: Dhanbad | Date: 20/05/2020 Admin SN24
1262

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में लॉकडाउन की अवधि में हर कोई सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है. उनके निर्देशों का अनुपालन करने में जुटे हैं, लेकिन समाज और देश का भविष्य संवारकर उन्हें शिक्षित सुयोग्य बनाने वाले ही अपनी जिम्मेदारी से भाग रहें हैं.हम बात कर रहें हैं ऐसे शिक्षकों की जिनकी प्रतिनियुक्ति पीडीएस दुकानों पर की गई थी. जिले में कई ऐसे शिक्षक हैं. जिनकी प्रतिनियुक्ति पीडीएस दुकानों पर की गई, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे हट रहे हैं. इन शिक्षकों पर विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.

पीडीएस दुकानों में प्रतिनियुक्त किए गए ऐसे 144 शिक्षकों पर लगभग कार्रवाई तय है. जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण ने इन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही इन शिक्षकों के वेतन भी तत्काल स्थगित कर दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने 144 शिक्षकों की विभिन्न पीडीएस दुकानों में प्रतिनियुक्ति की सूची जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपी थी. इनसे फीडबैक लेने के दौरान शिक्षकों को कोई जानकारी न होने, मोबाइल स्विच ऑफ मिलने, मोबाइल नंबर गलत होने, कॉल रिसीव नहीं करने या फिर किसी अन्य कारणों से पीडीएस दुकानों पर उपस्थित नहीं रहने की शिकायत मिली है.

गौरतलब है कि जिले के विभिन्न पीडीएस दुकानों पर करीब 1600 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. कोरोना से लड़ाई में इन्हें प्रतिनियुक्त किया गया था. अति महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग न करना एक शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल है. इसलिए महामारी के संक्रमण काल मे सहयोग न करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी. सभी शिक्षकों को अपने स्पष्टीकरण साक्ष्य के साथ जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है. तत्काल स्पष्टीकरण की तिथि से इस पर अंतिम निर्णय होने तक एवं प्रतिनियुक्ति तिथि से पत्र निर्गत होने तक ऐसे सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि पीडीएस दुकानों में लाभुकों को सही समय पर उचित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की निगरानी के लिए जिले में करीब 1,600 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026