धनबाद रंगदारी मामले में गैंगस्टर शेर खान गया जेल

City: Dhanbad | Date: 16/04/2018
1262

धनबाद रंगदारी मामले में गैंगेस्टर फहीम खान के भाई शेर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाते समय भी गैंगस्टर के तेवर कम नहीं हुए। पुलिस के सामने धमकी देते हुए कहा कि हिम्मत सिंह कौन है। सामने आएगा तो हिम्मत तोड़ देंगे। शेर खान व उसके साथियों पर अशोक लैनार्ड कंपनी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। बरवाअड्डा थानांतर्गत जीटी रोड पंडुकी में अशोक लैनार्ड कंपनी के निर्माणाधीन शो-रूम पर शेर खान और उसके दो दर्जन गुर्गों ने धावा बोल दिया था। मजदूरों को डरा-धमका कर काम बंद करा दिया था। सूचना पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने मौके से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल से दो  स्कॉर्पियो, एक ब्रेजा और एक मारुति कार पुलिस ने जब्त की। बाद में मुख्य आरोपी शेर खान एवं इलियास हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं शेर खान की पत्नी ने पुलिस पर गलत आरोप में पति को पकड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर महिला के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026