धनबाद: लॉकडाउन में वेतन नहीं मिलने से नाराज कोयला मजदूरों ने सेल के खदान में दिया धरना

City: Dhanbad | Date: 09/05/2020 Admin
1262

कोयला मजदूरों  का कहना है कि लॉकडाउन में उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है. वेतन  नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

धनबाद. लॉकडाउन (Lockdown) में मजदूरी नहीं मिलने से नाराज 60 से ज्यादा कोयला मजदूर खदान के अंदर धरना  पर बैठ गये. इससे शनिवार को झरिया के चासनलाल स्थित सेल के खदान काम ठप हो गया. सूचना मिलते ही सेल प्रबंधन के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मजदूर नहीं मान रहे थे. बाद में काफी मान मनोवल के बाद मजदूरों ने धरना समाप्त किया. सेल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी को इन्हें तत्काल वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है.

दिन के शिफ्ट में काम छोड़कर धरना पर बैठे मजदूर

दरअसल इन मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान अबतक वेतन नहीं दिया गया है. इससे नाराज मजदूरों ने आंदोलन छेड़ दिया. वेतन की मांग को लेकर ठेका मजदूर शनिवार को दिन के शिप्ट में खदान के अंदर गए और काम छोड़कर धरना पर बैठ गए. इसकी भनक सेल प्रबंधन और ठेका संचालकों को मिलने का बाद वे सभी भागे-भागे मौके पर पहुंचे. करीब दो घंटे की मान-मनोवल के बाद मजदूरों ने अपना धरना खत्म कर खदान से 

वेतन नहींं मिलने से घर चलाने में परेशानी

ठेका मजदूरों का कहना है कि लॉकडाउन में उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है. वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कोई मददगार भी सामने नहीं आ रहा है. जिनके के लिए काम करते हैं, वह आउटसोर्सिंग कंपनी भी वेतन भुगतान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही. ऐसे में बाध्य होकर धरने पर बैठना पड़ा.

सेल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक से बात कर इन श्रमिकों को तुरंत भुगतान करने का आदेश दिया. आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक, यूनियन प्रतिनिधि एवं सेल प्रबंधन को लोग खदान के अंदर जाकर श्रमिकों को समझाया, जिसके बाद श्रमिकों ने धरना खत्म किया.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026