केरल से स्पेशल ट्रेन पर चढ़ धनबाद पहुंचे 977 मजदूर, स्वागत से हुए भावविभोर

City: Dhanbad | Date: 04/05/2020
1262

SN 24 DESK धनबाद। केरल में फंसे झारखंड के 977मजदूर सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सभी मजदूर कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। धनबाद स्टेशन पर पहुंचने के बाद एक-एक मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। थर्मल स्क्रीनिंग के दाैरान 27मजदूरों के शरीर का तापमान से बहुत अधिक था। इन मजदूरो को स्टेशन पर ही रोक आइसोलेट किया गया। इन सबकी कोरोना जांच की जाएगी। जांच में रिपोर्ट निगेविट आने की स्थिति में ही मजदूरों को घर जाने दिया जाएगा। बता दें कि रविवार को भी कोटा से बोकारो लौटे तीन छात्रों को तेज बुखार के बाद पीएमसीएच में आइसोलेट कराया गया है।

 रेल मार्ग द्वारा केरल से पहुचे सभी श्रमिक बंधुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा धनबाद स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य जांच, हैंड सैनिटाइजर, मास्क, स्वच्छ जल एवम अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है।

केरल से स्पेशल ट्रेन पर चढ़ धनबाद पहुंचे 977मजदूर

लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे झारखंड के मजदूरों को लेकर कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन(Kozhikode – Dhanbad Special Train) ट्रेन नंबर 06081 CLT-DHN सोमवार को धनबाद पहुंची। यह ट्रेन 11.56बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। धनबाद स्टेशन पर मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों में बिठाकर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचाया गया। गोल्फ ग्राउंड से जिलों के लिए निर्धारित बसों में बिठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया। कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन शनिवार की रात कोझिकोड से रवाना हुई थी। दो दिन के सफर के बाद सोमवार दोपहर करीब 12बजे 977मजदूर धनबाद स्टेशन पहुंचे।

धनबाद स्टेशन पर श्रमिकों का स्वागत गुलाब फूल से किया गया

धनबाद स्टेशन पर श्रमिकों का स्वागत गुलाब फूल से किया गया। उन्हें पानी का बोतल और लंच पैकेट भी दिया गया। इसके बाद स्टेशन परिसर में खड़ी बसों में बिठाकर गोल्फ ग्राउंड भेजा गया। गोल्फ ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के लिए बसें खड़ी हैं जिनसे श्रमिकों को रांची, रामगढ़, गिरिडीह, लोहरदगा, सिमडेगा समेत झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाएगा। केरल से सभी श्रमिक बंधुओं का सकुशल धनबाद जंक्शन पर आगमन हो गया है। दूसरे जिले के  सभी श्रमिको को प्रक्रिया के तहत जांच कर गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। धनबाद के श्रमिकों को पूर्ण स्वास्थ्य जांच के उपरांत उनके घर तक प्रशासन द्वारा पहुचाया जाएगा।

धनबाद मेयर ने की बाहर से आने वाले छात्र-मजदूरों की विशेष जांच की वकालत

दूसरे राज्यों से लौट रहे छात्रों और मजदूरों कि सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग कारगर और प्रभावी नहीं है। इससे इतर मेडिकल टीम को उनकी पूरी जांच करनी चाहिए। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर कहा है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बाहर से आने वाले मजदूरों और छात्रों की पूरी जांच होनी चाहिए। थर्मल स्क्रीनिंग से काम नहीं चल पाएगा। इससे पता भी नहीं चलेगा कि कौन कोरोना संक्रमित है और कौन नहीं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026