धनबाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश जाने वाली बसों को किया कीटाणुरहित और सैनिटाइज

City: Dhanbad | Date: 02/05/2020 SN24 DESK
1262

कोविड-19के फैलाव के रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश में फंसे धनबाद के प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव द्वारा बसों का प्रबंध किया गया है।

इन राज्यों की ओर कूच करने वाली सभी बसो को गोल्फ ग्राउंड में रखा गया है। नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन राम तथा पर्यवेक्षक संजय चौहान द्वारा हर बस को सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन के स्प्रे से कीटाणु रहित और सैनिटाइज किया जा रहा है।

 गोलफ ग्राउंड में की जा रही है स्वागत की तैयारी

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश से धनबाद आने वाले प्रवासी मजदूरों का गोल्फ ग्राउंड में स्वागत करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। स्वागत के लिए तोरणद्वार, स्वास्थ्य जांच, बैठने, थर्मल स्क्रीनिंग, खानपान के लिए शामियाना का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छ पेयजल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्था की जाएगी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026