हैदराबाद से लौटने वाले 48 धनबाद वासियों का किया जाएगा गर्मजोशी से स्वागत,धनबाद लाने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी रांची रवाना

City: Dhanbad | Date: 01/05/2020 SN24 DESK
1279

जिला प्रशासन ने की एक एक व्यक्ति को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था

कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में हैदराबाद में फंसे धनबाद के 48 व्यक्ति 01 मई की रात हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। हैदराबाद तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश से धनबाद वासियों को सकुशल लाने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में आज उनके आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने हैदराबाद से लौटने वाले 48 लोगों को सकुशल धनबाद लाने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अमर प्रसाद को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वाहन में सैनिटाइजर, मास्क, पानी की बोतल, हल्का नाश्ता का प्रबंध कर सकुशल धनबाद लाना है। वाहन में बैठने से पूर्व सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। धनबाद पहुंचने पर उनका धनबाद क्लब में गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। धनबाद क्लब में उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद हर एक की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें छोटे वाहन से प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय से इंसीडेंट कमांडर हर व्यक्ति को उनके घर तक पहुंचाएगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश के लिए बसो का किया जाएगा प्रबंध

उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश में फंसे धनबाद के लोगों को लाने के लिए बसों का प्रबंध किया जाएगा। हर राज्य के लिए एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। नोडल पदाधिकारी आने वाले लोगों की संख्या तथा बस के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के जीपीएस लोकेशन की निगरानी रखेंगे।

हर बस को किया जाएगा कीटाणुरहित और सैनिटाइज

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश जाने वाली बसों को रवाना करने से पहले कीटाणुरहित और पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

गोलफ ग्राउंड में किया जाएगा स्वागत

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश से धनबाद आने वाले लोगों का गोल्फ ग्राउंड में स्वागत किया जाएगा। गोलफ ग्राउंड में स्वागत के लिए तोरणद्वार, स्वास्थ्य जांच, बैठने, थर्मल स्क्रीनिंग, खानपान, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्था की जाएगी। घर जाने से पूर्व सभी लोगों को सूखा राशन दिया जाएगा। हर व्यक्ति के हाथ पर होम क्वॉरेंटाइन की स्टैंपिंग की जाएगी। साथ ही इंस्टीट्यूशन क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन कश्यप, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, एनडीसी श्री अनुज बांडो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उदय रजक, अंचल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार उपस्थित थे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026