कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर नुक्कड़ नाटक कर चलाया गया जागरूकता अभियान

City: Dhanbad | Date: 26/04/2020 samay news 24 desk
1262

धनबाद: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर जारी लॉक डाउन का पालन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा कई पहल की जा रही है। बाघमारा के बरोरा पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिक्षा समाधान ट्रस्ट के कलाकारों ने बरोरा थाना क्षेत्र के लेढीडूमर,सिनवारटांड़ सहित कई गांव में नाटक मंचन किया।

कोरोना माहामारी के समय नाटक मंचन के दौरान महिलाओं ने मन्दिर में पूजा करने जाना, लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करना और बच्चों द्वारा मैदान में खेलने जाना आदि कार्य उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है, यह दर्शाया गया। खासकर यमराज की उपस्थिति दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही इस दौरान कोरोना पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों की मार्मिक दशा को भी बारीकी से दर्शाया गया। वहीं बरोरा थाना प्रभारी और कलाकारों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से यह आग्रह किया गया कि कोरोना माहामारी को हराने के लिए सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करें। और लॉक डाउन का गम्भीरता पूर्वक पालन करें।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026