निरसा के कालूबथान में कोयले की खदान धंसी, कई के दबने की आशंका

City: Dhanbad | Date: 10/04/2018
1261

निरसा के कालूबथान क्षेत्र में केथारडीह जंगल में कोयले की अवैध खदान सोमवार को धंस गई। जोरदार आवाज के साथ जमीन फटी। सौ वर्गफीट क्षेत्र में चौड़ी दरार पड़ गई है। अवैध खनन करने वाले कई मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद से केथारडीह और आसपास की बस्ती में दहशत का माहौल है। कालूबथान पुलिस का कहना है कि किसी के दबने की पुष्टि नहीं हुई है। बीसीसीएल सीवी एरिया की सीआईएसएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

 घटना स्थल के पास काफी पहले भूमिगत कोयला खनन बीसीसीएल की ओर से किया गया था। इसके बाद  खदान को बंद कर दिया गया। अवैध खनन करने वालों ने बंद खदान में कई मुहाने खोल दिए और कोयले की खुदाई शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अवैध खनन हो रहा है। केथारडीह और आसपास की बस्ती के दर्जनों की संख्या में लोग कोयला खनन करने के लिए खदान में जाते थे। सोमवार को भी गए थे। इसलिए खदान धंसने से लोग दबे होंगे। बारिश के कारण अवैध खनन के कारण खदान में मौजूद कई पिलर कमजोर हो गए थे। कमजोर पिलर धराशायी होने से जमीन दब गई। बीसीसीएल ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अवैध खनन कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है। यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। 

खदान की जमीन धंसी है, लेकिन किसी की जान नहीं गई है। पुलिस अवैध खनन को लेकर शुरू से गंभीर है। इस क्षेत्र में कई बार छापेमारी एवं कार्रवाई हुई है। सोमवार को घटी घटना में किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

-सच्चिदानंद साहु, कालूबथान ओपी प्रभारी  

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026