घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना, बाजार में सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य

City: Dhanbad | Date: 23/04/2020
1262

दो पहिया वाहन में एक, चार पहिया वाहन में दो लोगों को बैठने की अनुमति

लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम में हाट एवं बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। साथ ही दुकानदारों को भी मास्क लगाने का आदेश दिया है। घरों से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। दो पहिया वाहन पर केवल चालक तथा चार पहिया वाहन पर चालक के अलावा पीछे की सीट पर सिर्फ एक व्यक्ति को बैठने की अनुमति दी गई है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि पूर्व में निर्देश दिया गया था कि हाट बाजार में दुकानदारों के बीच की दूरी 15 फीट से अधिक होनी चाहिए। दुकानदार के सामने ग्राहकों के खड़े होने के लिए 6 फीट की दूरी पर गोला बनाकर उसी गोले में ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार बद्ध खड़े रहेंगे। लेकिन ऐसी सूचना मिल रही है कि ऐसे हाट बाजार जहां पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है वहां इन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें ₹1000 तक का अर्थदंड अथवा कारावास का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कार्यक्षेत्र या किसी बैठक या किसी प्रशिक्षण या किसी भी तरह की गैदरिंग में 6 फीट से अधिक की दूरी रखना आवश्यक है। इसका अनुपालन भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पान, गुटका, तंबाकू, शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इनकी न तो बिक्री की जा सकती है और न ही इन्हें उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर भी प्रतिबंध है। इन सभी बिंदुओं पर सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने दाल भात केंद्र, दीदी कीचन एवं वैसे संबंधित क्षेत्र जहां गैदरिंग होती है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन कराने का भी निर्देश दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026