स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया धनबाद पीएमसीएच का निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 22/04/2020
1262

माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड श्री बन्ना गुप्ता ने आज पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) का लगभग डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गाइनेकोलॉजी वार्ड, रसोईघर, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड तथा कोविड-19के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही दवाइयों के स्टॉक को देखा तथा उसकी एक्सपायरी डेट की जांच की।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने पीएमसीएच में गंदगी का ढेर देखकर आउटसोर्सिंग कंपनी के सारे वित्तीय लेनदेन को त्वरित रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपायुक्त श्री अमित कुमार को इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने रसोई घर में तैयार किया गया भोजन भी खाया। भोजन लेने के बाद कहा कि पीएमसीएच में मरीजों को मिलने वाला खाना ठीक है फिर भी उसकी गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद वहां जो भी कमियां पाई गई है उसे सुधारने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन के बाद रांची से एक टीम पीएमसीएच द्वारा सुधार की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं, उसकी जांच करने के लिए धनबाद आएगी।

 हिंदपीढ़ी और तेलो है कोरोना के हॉटस्पॉट

माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में रांची का हिंदपीढ़ी कथा बोकारो का तेलो हॉटस्पॉट है। इसलिए दोनों हॉटस्पॉट के आसपास के इलाके की गहन निगरानी की जा रही है। साथ ही ऑरेंज जोन में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा झारखंड के अधिकतर जिले ग्रीन जोन में है, फिर भी हम गंभीर रहेंगे।

 मुख्यमंत्री प्रतिदिन करते हैं हाई प्रोफाइल मीटिंग

माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में कोरोना के 2हॉटस्पॉट होने के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर है। प्रतिदिन कोरोना के संबंध में हाई प्रोफाइल मीटिंग करते हैं। हर दिन सभी जिलों के अधिकारियों के साथ कोरोना मामले पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

 लॉकडाउन का पालन करने की अपील

माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस के फैलाव के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा अति आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026