रंगदारी व हमले के एक मामले में डिप्टी मेयर सहित 11 रिहा

City: Dhanbad | Date: 08/04/2018
1281

कोयला कारोबारी अशोक सिंह को शिमला बहाल में घेरकर मारपीट करने और रंगदारी मांगने एक मामले में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह सहित 11 आरोपियों को कोर्ट ने शनिवार को बरी कर दिया। साक्ष्य के अभाव में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र बेदिया ने यह फैसला सुनाया।कोर्ट में शनिवार को फैसले की तिथि निर्धारित थी। सुनवाई के मद्देनजर डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, मनोज पासवान, बबन सिंह, राजू सिंह, शिवा यादव, धर्मेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह उर्फ संतोषे, राजेंद्र सिंह, शशि सिंह, मिथिलेश सिंह एवं सुखी खान हाजिर हुए थे। आरोपियों के खिलाफ शिमला बहाल निवासी व गया सिंह के रिश्तेदार अशोक सिंह ने झरिया थाना में दो नवंबर 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जाने मामला

पिस्टल सटा कर रंगदारी मांगने का था आरोप। आरोप लगाया था कि घटना के दिन सुबह साढ़े नौ बजे वे झरिया जा रहे थे। शिमला बहाल कोलियरी ऑफिस के समीप जब वे पहुंचे तो वहां पहले से ही स्कार्पियो तथा इंडिका कार के अलावा 8-10 मोटर साइकिल पर सवार 25 से 30 लोग खड़े थे। राजेंद्र सिंह एवं पवन सिंह ने उन्हें रोका और एकलव्य सिंह और मिथिलेश सिंह से पहचान करवाई। इसके बाद एकलव्य और मिथिलेश सिंह ने कमर से पिस्टल निकाल कर सटा दिया। उनके समर्थकों के हाथ में हॉकी स्टीक था। एकलव्य सिंह बोले कि इतने दिन से डीओ का माल उठा रहा है एक लाख रुपया दो। एकलव्य सिंह पिस्टल के बट से उनके चेहरे पर मारा और जेब से 5,620 रुपया निकाल लिया। आरोप में कहा गया था कि वे गया सिंह के साले हैं तथा उनके साथ रहते हैं, इसलिए आरोपियों ने उनकी पिटाई की और धमकी दी।

 

 

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026