झारखण्ड आईआईटी-आईएसएम देश में 13वें तो बीआईटी मेसरा रांची 26वां नंबर पर

City: Dhanbad | Date: 04/04/2018
1265

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13वां रैंक प्राप्त किया है। सभी तरह के संस्थानों में ओवरऑल 27वां स्थान मिला है। वर्ष 2017 की तुलना में आईआईटी धनबाद की लंबी छलांग है। वर्ष 2017 में ओवरऑल 53वां रैंक तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23वां स्थान मिला था। इंजीनियरिंग कॉलेजों में देशभर में 23वें स्थान से 13वें स्थान पर पहुंचने को बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आईआईटी आइएसएम धनबाद को ओवरऑल 52.04 प्वाइंट तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों में 59.82 प्वाइंट मिला है। झारखंड में बीआईटी मेसरा रांची का स्थान देश में 26वां है।

मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रैंकिंग की घोषणा की। आईआईटी आइएसएम धनबाद की ओर से प्रो. विष्णु प्रिय डीन रिसर्च एंड डवलपमेंट दिल्ली के कार्यक्रम में मौजूद थे। 88.95 प्वाइंट के साथ आईआइटी मद्रास पहले, दूसरे स्थान पर बंबई, तीसरे स्थान पर दिल्ली है। वर्ष 2016 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश भर के शिक्षण संस्थानों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग शुरू की गई। केन्द्रीय सरकार की ओर से एकमात्र रैंकिंग एजेंसी होने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक व अभिभावक एनआईआरएफ रैंकिंग का इंतजार करते हैं। जानकारों का कहना है कि एनआईआरएफ के टॉप 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में से आईआईटी आइएसएम का स्थान आईआईटी में 9वां बताया जा रहा है। टॉप 15 में शामिल अन्य संस्थान आईआईटी छोडकर दूसरे इंजीनियरिंग संस्थान शामिल है।

आईआईटी आइएसएम धनबाद  की बेहतर प्रदर्शन के लिए संस्थान के सभी शिक्षकों, छात्रों व कर्मियों को बधाई, यह उनके बेहतर ढंग से कार्य करने का परिणाम है। उम्मीद है अगले वर्ष की रैंकिंग निश्चित रूप से बेहतर होगी।

आईआईटी आइएसएम धनबाद  निदेशक प्रो. राजीव शेखर

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026