धनबाद में पहला क्रोरोना संक्रमित युवक के परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव

City: Dhanbad | Date: 16/04/2020
1280

धनबाद में कोरोना वायरस के  पहले संक्रमण के संबंध में आफत के साथ राहत की भी खबर आई है। कुमारधुबी के बाघकुड़ी इलाके के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
युवक से परिवार के अन्य 5 सदस्यों को संक्रमण नहीं हो पाया है। उपायुक्त ने इसकी पुष्टि की है।
युवक को जहां कोविड अस्पताल घोषित केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं परिवार सदस्यों को फिलहाल पीएमसीएच के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। सभी के टेस्ट पीएमसीएच धनबाद में किये गए।
संक्रमित युवक बंगाल के आसनसोल स्थित जामुड़िया के एक कारखाने में काम करता है।
 सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर वह खुद पीएमसीएच में जांच को पहुंचा था।
इस बीच बाधाकुड़ी के आसपास के इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है। संक्रमण रोकने को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर सम्भव कदम उठा रहा है। इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026