विधायक राज सिन्हा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर जरूरतमंदों के बीच अनाज, बच्चों के बीच स्लेट और चॉक का वितरण किया

City: Dhanbad | Date: 14/04/2020
1264

धनबाद - विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय धनबाद में ही भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और आज के कार्यक्रम की शुरुवात की।

 

लॉक डाउन प्रारम्भ होने के साथ ही विधायक श्री सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच अनाज बांटने का काम प्रारम्भ कर दिया था जो आज मोदी आहार का नाम से लोगों के बीच प्रचलित है। मुरलीनगर दलित बस्ती, और भूली सी-ब्लॉक के साथ मंझलाडीह हरिजन बस्ती में मोदी आहार और मास्क का वितरण किया गया।

आज मोदी आहार के साथ-साथ विधायक राज घर में बनें मास्क लोगों के बीच बांटते दिखे। जिसपर विधायक राज सिन्हा से बताया कि इस वैश्विक महामारी से लड़ाई में भूमिका निभाते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर गायत्री परिवार की बहनों द्वारा हाथों से बने पांच सौ मास्क लोगों में वितरण के लिए मुझे दिया गया। जिसके लिए राज सिन्हा ने गायत्री परिवार का दिल से आभार भी व्यक्त किया।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोरोना से बचाव के लिए आज दूसरे दिन भी खुद विधायक राज सिन्हा धनबाद के गली मुहलल्लों को सैनिटाइज़् करते दिखे। कुसुम विहार, अजंतापाड़ा, चिरगोड़ा के साथ हीरापुर के कई इलाके सैनिटाइज़् किये गए।

इन सबसे हट कर देखने वाली बात ये रही कि मुरली नगर के दलित परिवार के बच्चों के बीच स्लेट और चॉक का वितरण भी विधायक जी नें किया। इसपर विधायक श्री सिन्हा ने बताया की बाबासाहेब के तीन मंत्र “शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो” से प्रेरीत होकर मुरली नगर के दलित परिवार के बच्चों के बीच स्लेट और चॉक का वितरण किया। ताकि समाज का हर एक बच्चा पढ़ सके और आगे बढ़े।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026