जिला प्रशासन ने कोविड-19 अस्पताल, आइसोलेशन सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर इत्यादि की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध कराई

City: Dhanbad | Date: 14/04/2020
1262

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 अस्पताल, आइसोलेशन सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर, कम्युनिटी किचन, मुख्यमंत्री दीदी किचन, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र तथा अतिरिक्त दाल भात केंद्र की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध कराई है।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कोविड-19 से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां गूगल मैप पर उपलब्ध कराई गई है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है।

गुगल मैप पर क्लिक करने से संबंधित सुविधा का संपूर्ण विवरण, जिसमें नाम, पता, संपर्क नंबर तथा क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है, को जान सकेगा। वांछित सुविधा तक पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा डायरेक्शन भी प्राप्त होगा। किसी भी व्यक्ति को यदि इस संबंध में कोई परेशानी होती है तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0326-2311217 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुगल मैप पर कोविड-19 के लिए सेंट्रल अस्पताल, पीएमसीएच का आइसोलेशन सेंटर, प्रखंड एवं पंचायतों के 269 क्वॉरेंटाइन सेंटर, 36 कम्युनिटी किचन, 254 मुख्यमंत्री दीदी किचन, 55 दाल भात केन्द्र तथा 25 अतिरिक्त दाल भात केंद्र के संचालक का नाम, पता, फोन नंबर तथा वहां तक पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा डायरेक्शन भी उपलब्ध है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026