बीजेपी सांसद पीएन सिंह पहुंचे धनबाद, कांग्रेस ने कहा- BJP के सांसद ही नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

City: Dhanbad | Date: 14/04/2020
1263

धनबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद पशुपतिनाथ सिंह दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए धनबाद पहुंच चुके हैं, लॉकडाउन से पहले धनबाद सांसद लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे. लेकिन लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गए थे, उनके धनबाद पहुंचने के बाद विरोधी दल के नेताओं ने सवाल खड़े करना भी शुरू कर दिया है. बता दें कि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह दिल्ली में ही फंसे हुए थे. लगभग 25दिनों के बाद वह सड़क मार्ग से सोमवार को धनबाद पहुंचे हैं. लॉकडाउन कि इस अवधि में धनबाद पहुंचने पर विरोधी दल के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन खुद भाजपा के सांसद ही नहीं कर रहे हैं तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि लॉकडाउन की स्थिति में उन्हें दिल्ली में ही रहना चाहिए था. अपनी जांच दिल्ली में ही करवानी चाहिए थी.

धनबाद जिला कोंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा है कि आज लॉकडाउन की स्थिति में बहुत सारे गरीब तबके और मजदूर वर्ग के लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं.सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बातों से सहमत है. सारी पार्टियां भी उनके बात पर सहमत है. ऐसे में अगर उन्हीं की पार्टी के सांसद अगर इस प्रकार का काम करते हैं तो यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि धनबाद से भी ज्यादा अच्छी चिकित्सा व्यवस्था दिल्ली की है.उन्हें दिल्ली में ही जांच करवा लेनी चाहिए थी और लॉकडाउन तक दिल्ली में ही रहना चाहिए था कानून सभी के लिए एक समान है.

इधर, धनबाद सांसद के धनबाद पहुंचने पर जिला प्रशासन ने उन्हें होम क्वॉरेंनटाइन में रखा है. 14 दिनों तक उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा,साथ ही जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन उनके सैंपल की भी जांच कराएगी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026