धनबाद उपायुक्त ने दीया पीएचडी 1 के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र मिश्रा का वेतन रोकने और 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 13/04/2020
1262

आपातकालीन स्थिति में किया है मोबाइल को स्विच ऑफ

लॉकडाउन जैसी आपातकालीन स्थिति में धनबाद शहरी क्षेत्र में विगत 3दिनों से जलापूर्ति बाधित है। इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल - 1के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार मिश्रा को उनके मोबाइल फोन पर स्थिति का जायजा लेने का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार फोन करने पर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता प्रमंडल 1के कार्यपालक अभियंता द्वारा आपातकालीन स्थिति में अपना मोबाइल फोन को स्विच ऑफ रखने और दायित्व के प्रति शिथिलता बरतना उनके कर्तव्यहीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैए को उजागर करता है।

इसलिए अगले आदेश तक उनके वेतन को स्थगित करने तथा 24घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का कि क्यों नहीं उनके विरुद्ध कर्तव्यहीनता एवं लापहरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई करने हेतु विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि विगत तीन दिनों से धनबाद शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है। जिससे आम जनों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा के समय स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि पेयजल आपूर्ति, बिजली तथा आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखा जाएगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026