धनबाद में हनुमान जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, रैली के स्वागत में मुस्लिम समुदाय ने भागीदारी कर आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की

City: Dhanbad | Date: 31/03/2018
1268

रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल व बिहार में हुए हिंसक घटनाओ को लेकर धनबाद पुलिस सतर्क रही।

धनबाद में हनुमान जयंती की अवसर पर हिन्दू सेना द्वारा शहर में निकाली गई रैली को लेकर विशेष सावधानी बरती गयी। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। लोयाबाद से प्रारम्भ हुई रैली बैंक मोड़ होकर नया बाजार मोड़ से गुजरी। यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीएसपी स्वंय सुरक्षा के कमान संभाल रहे थे।मौके पर उपस्थित सोहराब खान , अजय नारायण लाल , रतिलाल महतो , जुबैर आलम , बैंक मोड़ चेम्बर अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा , जिला चेम्बर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग रैली की अगुवाई की। रैली में शामिल हिन्दू सेना के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बैंक मोड, धनबाद थाना प्रभारी सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चौकस थे। शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में रैली रंगाटांड़ की ओर बढ़ गया। रैली पूजा टॉकीज, कंबाइंड बिलडिंग, लुबी सर्कुलर रोड होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए बरमसिया,  मनईटांड़ की और रुख कर गई। रैली जय हनुमान के नारों से गूंज रहा था।पहली बार हनुमान जयंती पर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। थाना प्रभारियों को पूर्व में ही चौकस रहने का निर्देश वरीय अधिकारियो के द्वारा दिया गया है। इसे लेकर क्यूआरटी का भी गठन किया गया। कंट्रोल रूम में भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और जुलुस के समापन तक पुलिस अलर्ट थी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026