खुदरा एवं थोक व्यापारियों को अपने दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री एवं खाद्य तेल का मूल्य प्रदर्शित करने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 10/04/2020
1260

धनबाद। अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने आज बाजार समिति में धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक बैठक कर सभी खुदरा एवं थोक व्यापारियों को अपने दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री एवं खाद्य तेल का मूल्य प्रदर्शित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि बिहार एसेंशियल आर्टिकल (डिस्प्ले ऑफ प्राइसेज एड स्टॉक) ऑर्डर, 1977 में वर्णित प्रावधान तथा उक्त आदेश की अनुसूची 1 के अनुसार वर्णित वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों को खाद्य सामग्रियों एवं खाद्य तेल का मूल्य सूचना पट पर प्रदर्शित करना आवश्यक है। इसके लिए सभी खुदरा एवं थोक व्यापारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थ एवं खाद्य तेल का मूल्य प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी दुकानदार, उनके सहयोगी एवं कर्मचारियों को दुकान पर मास्क लगाकर ही उपस्थित रहने का आदेश दिया है। मास्क नहीं लगाने पर संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि वे धनबाद के सभी 58 चेंबर ऑफ कॉमर्स को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से इस संबंध में सूचित कर इस आदेश का रविवार तक सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

आम लोगों को भी नाक, मुंह ढककर बाहर निकलने का आदेश

अनुमंडल दंडाधिकारी ने आम लोगों को भी बाहर निकलते समय मास्क, टॉवेल या रुमाल, दुपट्टा इत्यादि से नाक, मुंह ढककर निकलने का आदेश दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026