उपायुक्त श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में कोविड-19 रिस्पांस टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

City: Dhanbad | Date: 07/04/2020
1261

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास को कोविड-19 की सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने तथा एडवांस में कोविड-19 को लेकर मॉक ड्रिल करने एवंं बीएसके कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं को खुला स्थान चिन्हित कर उन्हें वहां स्थानांतरित करने तथा हर दुकान के बीच न्यूनतम 15 फीट की दूरी सुनिश्चित करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उसका अनुपालन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की सुसंगत धाराओं एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है वे क्वॉरेंटाइन अवधि तक अपने घरों में ही रहेंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से सहभागिता की और उल्लंघन करने वालों की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने वाले डॉक्टर, पुलिस, सेवक, सहायिका तथा अन्य कर्मियों को बचाव उपकरण प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर ग्रॉसरी की सभी दुकानों को सुबह 9:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक खोले जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दुकानदारों को पास निर्गत करने एवं दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरस अनुपालन कराने के लिए दुकानदारों को जवाबदेही बनाया जाएगा। उपायुक्त ने लॉक डाउनलोड अवधि में लोगों से अपने घरों के आसपास की दुकानों से सामान खरीदने की अपील की। साथ ही तीन-चार दिन में एक बार बाहर निकल कर आवश्यक सामग्री को खरीदने की भी अपील की।

बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन कश्यप, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत, अपर समाहर्ता आपूर्ति श्री संदीप कुमार दोराईबुरू, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, अधीक्षक पीएमसीएच, डीपीएम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026