झारखंड में कोरोना का दस्तक, राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की

City: Ranchi | Date: 31/03/2020
1207

रांची- झारखंड में कोरोना का पहला केस कन्फर्म हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था. उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. बताया जाता है जिसका कोरोना टेस्ट पोजिटिव पाया गया है, वह मलेशिया की रहने वाली एक महिला है. सभी जमात पर आये थे और हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद में रह रहे थे. एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था. सभी को रिम्स ले जाया गया था, जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. मंगलवार को रिजल्ट आया जिसमें एक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।

एक दिन पूर्व ही पकड़ाये थे लोग

बता दें कि रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 18 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने सोमवार को पकड़कर क्वॉरेंटाइन में भेजा था। 18 विदेशी मुस्लिम ब्रिटेन और मलेशिया के रहने वाले हैं. सभी बड़ी मस्जिद में रुके थे. उनके साथ रह रहे 2 दिल्ली, एक हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।

एसएसपी 

तमाड़ में भी मस्जिद से भी मिले थें 11 विदेशी मुस्लिम

पहले रांची के तमाड़ स्थित राड़गांव मस्जिद में चीन और अन्य दो देशों के 11 मौलवियों को प्रशासन ने बीते 24 मार्च हिरासत में ले लिया था. इनमें चीन के तीन, किर्गिस्तान के चार और कजाकिस्तान के चार मौलवी शामिल थे. जांच में उनके पास से मिले पहचान-पत्र के अनुसार, इनकी पहचान चीन के मा मेंनाई, ये देहाइ, मा मेरली, किर्गिस्तान के नूर करीम, नारलीन, नूरगाजिन, अब्दुल्ला और कजाकिस्तान के मिस्नलो, साकिर, इलियास के रूप में हुई थी. सभी को पुलिस ने मुसाबनी ट्रेनिंग स्कूल में क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया था।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025