सोशल मीडिया का असर, निरसा विधायक द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजर का किया गया छिड़काव

City: Dhanbad | Date: 31/03/2020
1263

कुमारधुबी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा कुमारधुबी एवं शिबलीवाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में टेंकर के माध्यम से सैनिटाइजर का फॉगिंग कराया गया।कुछ दिन पूर्व ही विधायक के फेसबुक अकाउंट पर स्थानीय युवकों द्वारा ट्वीट किया गया था कि कुमारधुबी क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं किया गया हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ शिबलीबाड़ी ,कुमारधुबी के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजरिंग करवाई।विधायक ने बताया कि इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए निरसा का एक-एक जनता प्रतिबध है।क्षेत्र में माक्स का वितरण किया जा रहा है और जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के बीच खाद सामग्री का वितरण किया जाएगा।विधायक ने यह भी अपील की कि क्षेत्र के समाजसेवी,बुद्धिजीवी वर्ग आगे आएं और अपने आस-पड़ोस के हर जरूरतमंद लोगों को मदद करें।विधायक ने आम जनता से अपील किए की सभी अपने- अपने घरों में सुरक्षित रहें तभी हम कोरोना वायरस से जीत पाएंगे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026