धनबाद लोक डाउन की अवधि में धनबाद में कोई भी भूखे पेट नहीं सोएगा , जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई 50 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं

City: Dhanbad | Date: 29/03/2020
1261

कोरोनावायरस के संक्रमण से लोगों के बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में ऐसे कई गरीब, दिहाड़ी मजदूर तथा असहाय लोग थे जिनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जिले की 50से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं जिला प्रशासन का साथ देने के लिए आगे आई है। इन संस्थाओं के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने एक बैठक की।

 

 बड़ गुरुद्वारा में बनेगा सांझा चूल्हा रेड क्रॉस सोसाइटी में बनाया जाएगा फूड बैंक

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में जिले की 50से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं साजा रूप से, समन्वय बनाकर, सभी लोगों तक समुचित मात्रा में भोजन पहुंचाएंगी। संस्थाओं के साथ बैठक करने का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचना, भोजन की बर्बादी ना होना तथा एक ही व्यक्ति तक इतना भोजन न पहुंचना कि वह बासी भोजन खाकर बीमार पड़े। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी में एक फूडबैंक बनाने का निर्णय लिया गया। जहां धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, युथ क्लब, विधायक राज सिन्हा, जिला डेकोरेटर एसोसिएशन, टेक्स्टाइल एसोसिएशन द्वारा सूखा भोजन दिया जाएगा और रेड क्रॉस के माध्यम से वह भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा में सांझा चूल्हा बनाने का भी निर्णय लिया गया। जहां सैकड़ों लोगों के लिए एक साथ भोजन तैयार किया जाएगा। भोजन को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। जिससे एक दूसरे के बीच समन्वय स्थापित किया जा सके।

 इन संस्थाओं ने बढ़ाए कदम

झारखंड अस्मिता जागृति मंच, किसान विकास ट्रस्ट, नई सोच एवं नया सवेरा, ह्यूमैनिटी ग्रुप, राजगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स, डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान, दाता का दरबार, शांति फाउंडेशन, वासेपुर हेल्पिंग सोसायटी, सद्भावना मातेश्वरी सेवा संस्थान, वासेपुर आलम सोसाइटी, संकल्प संस्थान, शिक्षा समाधान, बड़ा गुरुद्वारा, मारवाड़ी युवा मंच, यूथ ब्रिगेड, डेकोरेटर एसोसिएशन, ऑल इंडिया कपड़ा केंद्र, धनबाद जिला थोक विक्रेता संघ, राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी, फाल्कन एनजीओ, बीमा कर्मचारी संघ, झारखंड आंगन मंच, ब्लैकबोर्ड ऑफ सक्सेस, विश्वकर्मा बढई कल्याण संस्थान, झारखंड राज्य परिवहन चालक खलासी संघ, धनबाद केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन, युवा संघर्ष मोर्चा, लोक हक मानव सेवा परिषद सहित अन्य संस्था आपदा की इस घड़ी में प्रशासन का साथ देने के लिए आगे आई है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026