धनबाद में कोई भूखा नहीं सोएगा,प्रशासन के साथ गरीबों की मदद करने के लिए आगे आई कई संस्थाएं

City: Dhanbad | Date: 27/03/2020
1274

अब धनबाद में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। कोरोनावायरस (कोविड 19) के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में दिहाड़ी मजदूर, गरीब एवं असहाय को भोजन कराने के लिए कई संस्थाएं आगे आई है। अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने बताया कि संकट और विपदा की परिस्थिति से निपटने के लिए कई संस्थाओं ने प्रशासन को आवेदन देकर मदद की पेशकश की है। जिला प्रशासन भी विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र से गरीब, दिहाड़ी मजदूर एवं असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।

आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेवा संस्था, कतरास बाजार, श्री मनी महतो, संकल्प सामाजिक विकास, अनुग्रह नगर, धनसार, वासेपुर अवेयरनेस सोसाइटी, किसान विकास ट्रस्ट, सिख वेलफेयर सोसायटी, पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा तथा रोटी बैंक ने गरीबों को भोजन कराने की पेशकश की है।

इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के साथ गरीबों को भोजन देने की अनुमति प्रदान की गई है।

 

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026