धनबाद- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 26/03/2020
1262

पीपीई किट की कमी नहीं होने देने का दिया निर्देश ,क्वॉरेंटाइन नहीं कराने वालों पर होगी प्राथमिकी दर्ज

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक आयोजित की। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास को संदिग्ध व्यक्तियों में कोरोना वायरस की जांच करने के लिए पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट व अन्य आवश्यक उपकरणों की कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों की गहन जांच करने एवं सभी अन्य व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने का भी निर्देश दिया।उपायुक्त ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने तथा पीएमसीएच के स्टाफ एवं पारा मेडिकल स्टाफ के लिए यातायात की व्यवस्था करने तथा सभी मेडिकल स्टाफ के लिए एक रूट बनाकर उन्हें बसों के द्वारा अपने आवास से अस्पताल तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में विदेश और अन्य राज्यों से आए हर व्यक्ति की पहचान कर उसे शुक्रवार को दिन के 12 बजे तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाने का विरोध करने वालों पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।बैठक में अनाज की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को अधिक से अधिक संख्या में मास्क का निर्माण करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन कश्यप, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, पीएमसीएच अधीक्षक डॉ ए.के. चौधरी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रियरंजन कुमार, डीईओ सुनिता तुलस्यान, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026