पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को धनबाद के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

City: Dhanbad | Date: 20/01/2019
1262

 धनबाद - २० फरवरी। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को धनबाद के नाटय, फिल्‍म एवं टीवी कलाकारों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने गोल्‍फ मैदान से कैं‍डल मार्च निकाला। जो लुबी सर्कुलर रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय, पाकिस्‍तान मुर्दाबाद, शहीद जवान अमर रहें आदि के नारे लगाए गए। शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहली बार जिले के विभिन्‍न नाटय संस्‍थाओं एवं समूह से जुडे कलाकार एक मंच पर आए और अपने देश के जवानों के प्रति अपना समर्पण दिखाया। 
द ब्‍लैक पर्ल्‍स धनबाद की अध्‍यक्ष शारदा कुमारी गिरी ने कहा कि आज पूरा देश अपने जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है। ऐसे में कलाकार भी पीछे नहीं है। जवानों की कुर्बानी को वे अपनी नाटय तथा अभिनय कला से जिंदा रखेंगे। कला निकेतन के अमरनाथ ने कहा कि देश और समाज के लिए कोई बंधन और ना ही कोई जाति होती है। जैसे सेना के जवान एक हैं वैसे ही धनबाद के कलाकार भी एक हैं। आर्टिस्‍ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कैश आलम ने आतं‍की घटना की निंदा की और बताया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी एक हो चुके हैं। आतंकियों की अब खैर नहीं। फिल्‍म से जुडे प्रतीक जायसवाल व केडी ने कहा की जवानों की बदौलत ही हम देशवासी अपने घरों में चैन से सोते हैं। आतंकियों ने बेवजह भारतीय सेना को छेडने का काम किया है। अब उसे इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। कार्यक्रम में कुंदन वर्मा, प्रिंस आकाश, शिवानी पंडित, अक्षत जायसवाल, काकाजी, संजय माली, ओम प्रकाश, नरेश विश्‍वकर्मा, सत्‍यम, प्रवीर समेत काफी संख्‍या में कलाकार शामिल हुए।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026