धनबाद में कोयला के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंस जाने से दर्जन भर के मौत की संभावना

City: Dhanbad | Date: 23/01/2019
1262

धनबाद: काले कोयले की काली चमक ने एक बार फिर इंसानी जिंदगी को लील लिया है। मौत की गिनती और भी चौकाने वाले है। जो आशंका व्यक्त की जा रही उसके अनुसार कोयले के अवैध खनन में लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हुई है। जबकि आधा दर्जन लोग इसमें घायल हुए है। मामला धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल के कापासरा आउटसोर्सिंग के समीप की है।घटना स्थल के दृश्य की अगर हम बात करें तो ‘नजारा बड़ा ही डरा देने वाला है। अवैध कोयले के माइंस का खूंखार मुहाना अपनी मुँह फाड़े खड़ा है। उसके ठीक सामने एक बड़ा सा कोयले का चट्टान गिरा हुआ है। जहाँ कुछ स्थानीय लोग घटना स्थल के पास खड़े होकर मुआयना करते दिख रहे है। वही सामने जमीन पर कोयले से आधी दबी एक व्यक्ति की लाश भी दिख रही है। मानो वो गहरी नींद में सोया है जो कभी भी उठ खड़ा होगा।’

मिली जानकारी के अनुसार मामला आज सुबह लगभग 7 बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। निरसा थाना एवं गलफरबाड़ी ओपी के बॉर्डर एरिया पर स्थित कापासरा आउटसोर्सिंग में प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी करीब 100-150 की संख्या में महिला पुरुष अवैध उत्खनन करने में जुटे थे। अवैध उत्खनन के दौरान ही खदान के अंदर अचानक 10 फीट के दायरे से चाल धंस गया। जिस स्थान पर लोग कोयला काट रहे थे वहीं यह घटना घटी है। कुछ लोग तो किसी तरह खदान के दूसरे मुहाने से निकलने में सफल रहे, लगभग एक दर्जन लोग उसी मलबे की चपेट में आ गए।देखते ही देखते पूरे इलाके में चित्कार व कोहराम मच गया। सूत्रों की माने तो घटना के बाद जो शव आसानी से निकलने लायक थे उन शवों को उनके परिजन अपने साथ निकाल कर ले गए। जबकि अब भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना ईसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस को दी गयी। अब चालू खदान में इतनी बड़ी खान दुर्घटना प्रबंधन एवम पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह तो खड़ा करता ही है।

वहीं सूत्रों की अगर हम माने तो यहाँ से निकलने वाले अवैध कोयला को दामोदर नदी के मार्ग से केलियासोल होते हुए रघुनाथपुर व बराकर नदी के मार्ग जामताड़ा प्रतिदिन स्कूटर मोटरसाइकिल के माध्यम से भेजा जाता है। इसके अलावे रात के अंधेरे में क्षेत्र के चिन्हित उद्योगों, रि फैक्ट्रियों में भी खपाने का खेल यहाँ बेधड़क खेला जाता है। जिसके लिए क्षेत्र का आउटसोर्सिंग इनदिनों अवैध खनन का सेफ जोन बना हुआ है।बहरहाल मृतकों में तीन पुरुष एवं एक महिला की पुष्टि आसपास के कुछ लोग कर रहे हैं। मृतक आसपास के इलाके के सियारकनाली, लकड़ाकनाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो का नाम भी स्पष्ट हो गया है, जिसमें मुगमा के शिवडंगाल निवासी दिनेश महतो व मुगमा हाई स्कूल के पीछे कांतो शामिल है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026