धनबाद क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर धनबाद के खेलप्रेमियों में शोक

City: Dhanbad | Date: 05/01/2019
1260

धनबाद क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष जीआर केसकर उर्फ चीनी बाबू के निधन पर धनबाद के खेलप्रेमियों में शोक है। शनिवार को उनके देहावसान की खबर मिलते ही धनबाद के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई। चीनी बाबू का निधन पुणे में हुआ है। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज धनबाद क्रिकेट अपने अभिभावक से वंचित हो गया। वे एक अच्छे कुशल प्रशासक थे। 1978 में गठित धनबाद क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य थे और चार साल बाद ही 1982 में वे संघ के अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में धनबाद क्रिकेट काफी फला-फूला। महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल वे लंबे अरसे से पुणे में रह रहे थे, लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। उधर टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में डीसीए की ओर से शोकसभा का आयोजन किया। स्वर्गीय केसकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दो मिनट का मौन रख खेल पदाधिकारियों व खिलाडियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्‍वास और संयुक्त सचिव बाल शंकर झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही उनका खेल करियर शुरू हुआ। क्रिकेट के प्रति वे काफी जुनूनी थे और खिलाडियों की हरसंभव मदद करते थे। इस अवसर पर बीएच खान, सुनील कुमार, महेश गोराई आदि उपस्थित थे। शोक जताने वालों में अरविंद महता,लड्डू बाबू, डॉ़ राजशेखर,साधु सिंह,ललित जगनानी, संजय कुमार, संजीव झा, शेखर गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026