धनबाद मतदाता सूची पुनरीक्षण 2019 हेतु बैठक का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 03/01/2019
1262

धनबाद :- मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019-बूथ-लेवल अभीकर्ता की नियुक्ति के संबंध में अपर समाहर्ता आपूर्ति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता आपूर्ति ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची यथाशीघ्र भेज दे ताकि बीएलए एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की बैठक करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को स्वच्छ बनाने के लिए बीएलए एवं बीएलओ के बीच बैठक करना आवश्यक है।
उन्होंने 5 जनवरी तक बीएलए की सूची को अवश्य उपलब्ध कराने का निर्देश राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया।
अपर समाहर्ता आपूर्ति ने बताया कि चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के अनुसार बीएलओ एवं बीएलए की दो बैठक की जानी है।
जिससे बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान किए गए मतदाता सूची के सत्यापन कार्य पर बूथ लेवल एजेंट की प्रतिक्रिया लिखित रूप में अनिबंधित योग्य नागरिकों, भावी मतदाताओं, डुप्लीकेट अथवा मल्टीपल एंट्री, मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं जो मतदाता सूची में निबंधित है तथा दिव्यांग मतदाताओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता आपूर्ति, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026