धन्यवाद जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव की बढ़ी मुश्किलें, नीरज हत्याकांड में आरोप गठित

City: Dhanbad | Date: 03/01/2019
1241

*
धनबाद। लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 से पहले जमानत पर जेल से बाहर निकलने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे  झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह पर कानूनी शिकंजा कस गया  है।  धनबाद न्यायालय ने विधायक की अपील को खारिज करते हुए उनपर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोप गठित कर दिया है। इससे विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

*क्या है मामला

 21 मार्च 2017 को धनबाद के स्टील गेट में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले में 11 अप्रैल 2017 से झरिया के विधायक संजीव सिंह जेल में बंद हैं। सिंह अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को खारिज करने के लिए हाई कोर्ट  रांची में अपील कर रखी है। हाई कोर्ट में 29/11 2018 को दायर अपील के आधार पर विधायक ने धनबाद न्यायालय से समय मांगा था कि अभी आरोप गठित न किया जाय। इस दलील को खारिज करते हुए धनबाद न्यायालय ने गुरुवार को विधायक के खिलाफ आरोप गठित कर दिया। इस मामले में न्यायालय ने विधायक के साथ ही पिंटू सिंह, संजय सिंह ,धनजी सिंह , डब्लू मिश्रा और अमन सिंह पर भी आरोप गठित किया है।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026