क्वालिटी एजुकेशन पर धनबाद एसएसपी कौशल किशोर की धर्मपत्नी डॉक्टर आस्था रमन ने दिया सुझाव

City: Dhanbad | Date: 30/12/2018
1276

धनबाद समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला दिनांक 30 दिसंबर 2018 दिन रविवार झरिया चिल्ड्रंस पार्क बच्चों के बीच साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के बच्चों के बीच प्रतियोगिता हुई कंप्यूटर और ड्राइंग की  परीक्षा भी अलग से ली गईI नव वर्ष की इस पूर्व संध्या पर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आए सभी वर्ग के बच्चों को मुख्य अतिथि धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमान कौशल किशोर की धर्मपत्नी श्रीमती डॉक्टर आस्था रमन विशिष्ट अतिथि श्रीमान नीरज कुमार  और उनकी धर्मपत्नी शारदा भूषण ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, साथ-साथ बच्चों में ठंड को मद्देनजर रखते हुए कंबल का भी वितरण किया गया I

डॉक्टर आस्था रमन ने पूरी समाधान टीम और सभी बच्चों को नव वर्ष की ढेर सारी बधाई दी I डॉक्टर रमन ने क्वालिटी एजुकेशन पर  ढेर सारा सुझाव भी दिए उन्होंने बताया कि नर्सरी वर्ग के बच्चों का परीक्षा या स्कूल में टेस्ट नहीं होना चाहिएI उन्होंने जाकर बताया कि छोटे बच्चों को भारी भरकम और वजनी बैग के वजह विद्यालयों में ही बच्चों को शिक्षण सामग्री देनी चाहिए और उन्हें किसी भी तरह का दबाव दिए बिना ही उन्हें शिक्षित करना चाहिए ताकि उनका दिमाग अच्छे से विकसित हो सके I मौके पर समाधान के संस्थापक चंदन सिंह समेत 35 स्वयंसेवक बिट्टू, अविनाश, रविंद्र, सौरभ, अभिषेक, दयानंद, शहनवाज,  विशाल, साहिल, राकेश, मानस, ब्रजेश, जूही, आबदा, प्रगति, सोनी, स्नेहा, प्रियंका, सलोनी, वर्षा आदि मौजूद थेI

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026