झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने थामा कांग्रेस का हाथ, नीतीश को झटका

City: Dhanbad | Date: 29/12/2018
1261

झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। महतो ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट का आश्वासन मिला है। महतो के इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। महतो झारखंड में नीतीश के खास लोगों में शुमार किए जाते थे।झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। साथ ही आने वाले दिनों में महतो बाघमारा सीट भाजपा के खाते में जाने की प्रबंल संभावना से अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। चूंकि, भाजपा और जदयू में गठबंधन है और बाघमारा से भाजपा के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं। ऐसे में भाजपा जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती। ढुलू ने 2009 के विधानसभा चुनाव में जलेश्वर को परास्त कर विधायक बने थे।

शनिवार को नई दिल्ली में महतो का कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वागत किया। कांग्रेेस में शामिल होने के सवाल पर जलेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ढुलू ने बाघमारा में माफियाराज कायम कर रखा है। इसके खात्मा के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026