क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय अधिवेशन में खेल को नयी दिशा दी जायेगी : चेतन चौहान

City: Dhanbad | Date: 27/12/2018
1262

धनबाद 28 दिसंबर से शुरू हो रहे क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय अधिवेशन में खेलों को नयी दिशा दी जायेगी. नौकरियों में खिलाड़ि‍यों का कोटा, खिलाड़ि‍यों को सुविधाएं, आर्थिक मदद समेत अनेक मुद्दो पर अधिवेशन में बहस होगी. उत्तर प्रदेश के मंत्री पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने क्रीड़ा भारती के अधिवेशन की पूर्व संध्या पर मीडिया से आयोजन स्थल राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में बात की.

बताया कि क्रीड़ा भारती का अधिवेशन हर तीन साल में एक बार होता है. धनबाद में 28, 29, और 30 दिसंबर को होनेवाले अधिवेशन में क्रीड़ा भारती की देश भर की 450 इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. पूरे देश के 450 जिलों में क्रीड़ा भारती की इकाइयां चल रही है. अधिवेशन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब आदि से आये हैं. कार्यकर्ता अधिवेशन में पिछले तीन साल की खेल गतिविधियों का ब्यौरा देंगे.

झारखंड में खेल के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं

चौहान ने कहा कि हर सरकार, ब्योरोक्रेसी और खासकर खेल संस्थानों को खेल को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते चार वर्षों में फुटबॉल, हॉकी, एथलिट आदि में मेडल हासिल करने वाले हर खिलाड़ी को सम्मानित किया है. सरकार खेल को प्रोत्साहन दे रही है. अच्छे कोच, अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही है. झारखंड में खेल के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं. झारखंड में हॉकी काफी लोकप्रिय खेल रहा है. इस कारण हॉकी की राष्ट्रीय टीम में झारखंड के हॉकी खिलाड़ी अधिक रहे हैं. तीरंदाजी में भी झारखंड ने एक मुकाम पाया है.

पत्रकार वार्ता में चौहान के साथ मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी प्रमुख रूप से मौजूद थे. कुछ पत्रकारों ने प्रेस वार्ता में झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी की गैर मौजूदगी का भी सवाल उठाया.

इससे पहले चेतन चौहान कार्यक्रम स्थल मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था से लेकर सभी पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया. साथ ही आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. चौहान ने पूरे मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भ्रमण पूरी आयोजन टीम के साथ किया. उनके साथ उतराखंड के पूर्व खेल मंत्री सह क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक अनिल ओख, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे, प्रसन्न दास, सचिव संजय तिवारी, रामानंद चौधरी, चंद्रशेखर, अमरेश सिंह, पंकज सिन्हा, विशाल त्रिपाठी सहित आयोजन समिति के कई अन्य लोग भी थेI

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026