रंगदारी के मामले में घिरे बेजेपी विधायक दुल्लू ने किया पलटवार कहा हार्डकोक भठ्ठा में कार्यरत मजदूरों का हो रहा शोषण

City: Dhanbad | Date: 21/12/2018
1263

धनबाद - रंगदारी के आरोपों से घिरने के बाद बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने धनबाद डीसी को एक  पत्र भेजा हैI पत्र के माध्यम से छह बिंदुओं पर जांच की मांग की है। विधायक ने धनबाद जिले में संचालित लगभग 120 हार्डकोक प्लांट में कार्यरत मजदूरों को सरकार के नियमों के अनुसार मजदूरी नहीं दिए जाने PF और ESI  का लाभ नहीं दिए जाने का हवाला देते हुए, एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठन करने की भी मांग की है। साथ ही हार्डकोक प्लांटों में इस्तेमाल किए जाने वाले कोयले के स्टॉक का पुन: मूल्यांकन करा कर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि कही हार्डकोक प्लांट में चोरी का कोयला तो नहीं खापाया जा रहा है । प्रदूषण मानको समेत उन तमाम बिंदुओं की जांच करने की मांग की है जो कि एक हार्डकोक प्लांट के संचालन के लिए पालन करना जरूरी होता है। इसके अलावा सभी हार्डकोक प्लांट में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग ढुलू ने उपायुक्त से की है। मजदूरों की स्थिति का आकलन करने के लिए एक हाई पावर कमिटी का गठन करने एवं उसमें एक मजदूर प्रतिनिधि को शामिल करने की भी मांग रखी है। मांग पत्र सौंपने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ढुलू ने कहा कि आईसीए अध्यक्ष बीएन सिंह राजनीति के तहत उनके ऊपर रंगदारी का आरोप लगाया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026