ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कन्फेडरेशन का देश्वयापी हड़ताल का असर धनबाद में भी दिखा

City: Dhanbad | Date: 21/12/2018
1262

धनबाद। ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कन्फेडरेशन (ऑयबॉक) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देश भर में एक दिन का बैंक हड़ताल किया। आगामी 26 दिसम्बर को भी बैंक हड़ताल रहेगा। इस देश्वयापी हड़ताल का असर धनबाद में भी दिखा। जिले के 280 बैंकों के कर्मचारियों का समर्थन यूनियन को मिला। प्राइवेट बैंक ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया हालांकि प्राइवेट बैंक खुले रहे। शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित एसबीआई के बाहर बैंक कर्मचारियों ने ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कन्फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन किया। न्यूनतम वेतन, कोर बिजनेस, एनपीए वसूली, नई पेंशन स्कीम को समाप्त करना, पेंशन अद्यतन पुनरीक्षण एवं पारिवारिक पेंशन में सुधार जैसी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। जोनल सेक्रेटरी आलोक रंजन सिन्हा ने बताया कि आईबीए के साथ वेतन समझौता हमेशा स्केल एक से स्केल सात तक के अधिकारियों के लिए होता था। लेकिन इस बार आईबीए केवल स्केल तीन तक का वेतन समझौता करने का प्रस्ताव दिया है। चार , पांच , छह और सात का वेज रिविजन अलग से करना चाहती है जिसका यूनियन विरोध करती है। पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग है। वर्तमान में जो पेंशन राशि दी जा रही है वह काफी कम है। उन्होंने बताया कि इस एक दिन के हड़ताल से जिले में 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। प्रदर्शन में झारखंण्ड डिप्टी जेनरल सेक्रेटरी सह धनबाद एलडीएम अमित कुमार , राजेंद्र कुमार , राज कुमार , एसके लाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026