मुखिया अमलेश सिंह ने धनबाद के नगर आयुक्त और मेयर को लिखा पत्र, वेस्ट मोदिडीह में बन रहे रोड की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

City: Dhanbad | Date: 17/12/2018
1262

धनबाद/कतरास - झींझी पहाड़ी पंचायत के मुखिया अमलेश सिंह ने धनबाद के मेयर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे रोड, जो वेस्ट मोदिडीह से केशलपुर कोलियरी होते हुए रामकनाली को जाने वाली सड़को पर जो कार्य हो रहे हैं उनके कार्यशैली पर सवाल उठाए हैंI

पत्र में उन्होने कहा कि वेस्ट मोदिडीह से केशलपुर कोलियरी होते हुए रामकनाली को जाने वाली सड़को पर नगर निगम द्वारा जो रोड का निर्माण हो रहा हैIवो बहुत ही गलत तरीके से बनाया जा रहा है, ठीकेदार द्वारा अपने तरीके से सड़को को जगह-जगह पर कोड दिया जा रहा है, जिससे कि यहा के नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैI आए दिन सड़को पर दुर्घटना हो रही है. रोड के एक हिस्से को कोड कर दूसरे हिस्से मे डाल दिया जा रहा है जिससे रोड की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे है, और यहां के लोंगो मे काफी आक्रोश है. साथ ही उन्होने कहा कि केशलपुर कोलियरी मे एक मात्र फ़ुटबॉल ग्राउंड है जो आपके द्वारा रोड बनाए जाने से अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, उनके द्वारा रोड का कार्य कर रहे ठीकेदार के कर्मचारियों को मौखिक सूचना दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी नाली का रास्ता नहीं निकाला जा रहा है जिससे पूरा गन्दा पानी ग्राउंड में जा रहा हैI

मुखिया अमलेश सिंह ने मेयर साहब और नगर आयुक्त को रोड की कार्यशैली पर ध्यान रखने का आग्रह किया हैI

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026