ईनाम में लक्जरी कार निकलने का झांसा देकर लोगो से ठगी करने वाले तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 14/12/2018
1262

धनबाद:-ईनाम में लक्जरी कार निकलने का झांसा देकर लोगो से ठगी करने वाले तीन शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में धनबाद पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियो में नीरज चौहान डिगवाडीह , सोनू कुमार सिंह जामाडोबा , अंजय उर्फ़ कन्हैया नालंदा निवासी शामिल है। इनके पास से 1 एटीएम कार्ड , 1 बैंक पासबुक , मोबाईल और सीम कार्ड बरामद हुआ है। उपरोक्त आरोपियों के गिरफ़्तारी के संबंध में एसएसपी कौशल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि जोड़ापोखर थाना अंतर्गत केनरा बैंक डिगवाडीह शाखा प्रबंधक को जानकारी हुई थी की एक खाता के खोलने के महज 25 दिनों के अंदर उस खाते में पौने 9 लाख रूपये का लेन देन हुआ है। जिसमे 42 हजार रकम ही शेष रह गया है। अपने वरीय पदाधिकारी एवं प्राप्त एक फोन कॉल की शिकायत पर खाते को ब्लॉक कर दिया गया। जिसके बाद उस खाते का धारक नीरज चौहान पासबुक तथा एटीएम लेकर पैसा निकालने स्वंय बैंक पहुँच गया। बैंक में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बैंक में ही रोक लिया गया जिसके बाद उसे जोड़ापोखर पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी श्री राम यादव , सोनू कुमार सिंह , अंजय कुमार , कृष्णा चौधरी एवं अन्य अज्ञात लोग है जो 50 हजार रूपये कमीशन मिलने की बात पर खाता खोलवाया गया। उसने मैनेजर को यह भी बताया कि खाते में पौने 9 लाख रुपये जमा कराया गया था और 25 दिनों के भीतर 42 हजार रुपये छोड़कर शेष रकम की निकासी कर ली गई थी। उसने ईनाम का लालच देकर लोगो से रुपये ठगी करने की बात स्वीकारी। पुलिस कार्रवाई में उपरोक्त अपराधियो को विभिन्न लोगो की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में नालंदा के ही एक गांव के रहने वाले कुछ अन्य लोगो के भी इस कांड में संलिप्त होने की जानकारी मिली है। पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026