चापापुर कोलियरी में अवैध उत्खनन एवं कोयला चोरी हादसे में एक की मौत तीन घायल

City: Dhanbad | Date: 13/12/2018
1264

धनबाद/निरसा : ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर कोलियरी के 10 नंबर ओसीपी में कोयला चोरी के दौरान कोयला एवं पत्थर का मलबा गिरने से एक कोयला चोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गएं। घटना की सूचना पाकर जब तक निरसा पुलिस पहुंची परंतु पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही  मृतक एवं घायलों को उठा कर भाग चुके थें। कहा जा रहा है कि चोर पुलिस के नजरो से बच कर गुप्त तरीके से इलाज करा रहे हैं।  मृतक बेनागोड़िया स्थित गुण्डवा गांव के रवानी टोला का निवासी बताया जा रहा है जबकि घायल आमडांगा एवं बरईगढा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों का गुपचुप तरीके से इलाज करवाया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओसीपी में घुसकर हजारों टन  कोयला चोर उठाकर ले जाते हैं परंतु इसीएल सिक्योरिटी गार्ड आउटसोर्सिंग कार्य में लगे रामा माइनिंग के सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगती।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026